

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- दीपक नौटियाल

स्थान- उत्तरकाशी


उत्तराखंड में बेरोज़गारी एक प्रमुख मुद्दा है क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में रोजगार के साधन बहुत कम है पर उत्तरकाशी जनपद में लोगों ने स्वरोजगार के तोर पर पहाड़ी मीठाई अडसे को तैयार किया है जोकि लोगों को काफी पसंद आ रहा है गढ़वाल में अरसा का प्रचलन बहुत समय से है यहां के शादी विवाह में इस के अवसर पर आने वाले मेहमानों को देने की परंपरा है वहीं जब लड़की मायके जाती है तो उस को कलयो या कंडा भी कहते हैं जनपद उत्तरकाशी में इसका हर गांव में प्रचलन है इस लिए गायत्री कुटीर उद्योग के अजय प्रकाश बडोला ने अरसे को स्वरोजगार के तोर पर बाजार में उतारा है उनका कहना है कि अरसे का पर चलान हजारों वर्ष पुराना है जगतगुरु शंकराचार्य ने जब बद्रीनाथ केदारनाथ के मंदिर निर्माण करवाया था उस समय वे अपने साथ अरसालु साथ लेकर आए थे जो चावल गुड़ से बनते हैं वह काफी समय तक खराब नहीं होता है और यह शरीर को गर्मी भी प्रदान करता है स्थानीय लोगों को यह अरसालु पसंद आये व इसको बनाना सीख लिया उसके बाद गढ़वाल में अरसा नाम से यहां गढ़वाल की मिठाई बन गए


अब हर धार्मिक अनुष्ठान पर्व पर यहां गांव-गांव में बनाए जाते हैं शादी विवाह के अवसर पर सभी लोग इनको बनाते हैं समय की मांग के साथ साथ अब बाजार में महिलाओं ने इसको स्वरोजगार अपना लिया है गायत्री महिला स्वयं सहायता इनको बनाकर बाजार में स्वरोजगार कर रही हैं इनको बाजार में अब बेचा भी जा रहा है इसके माध्यम से एक नया स्वरोजगार महिलाओं के लिए उत्पन्न किया जा रहा है यह लगभग ढाई सौ से ₹300 प्रति किलो बिक जाता है नगर उत्तरकाशी में सामाजिक कार्यकर्ता अजय प्रकाश बडोला इन महिलाओं के द्वारा बनाए गए अरसा के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अपनी दुकान पर बेच रहे हैं जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं उत्तरकाशी से बाहर के देहरादून दिल्ली के लोग इनको अधिक पसंद कर रहे हैं आने वाले समय में इसका एक बहुत बड़ा स्वरोजगार उत्पन्न किया जा सकता है सरकार कोएवं विभिन्न संगठनों को इस का बढ़ावा के लिए सहयोग करना चाहिए ये स्वस्थ्य के लिए लाभदायक है इसमें शुद्ध गुड भी
तील मिलने के कारण यह जाड़े के मौसम में शरीर में गर्मी देता है जिसको सभी लोग खा सकते हैं यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है वह काफी समय तक खराब भी नहीं होता है


