

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट


11 जनवरी से पूरे देश में चल रहे 33 वे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चंपावत एसपी देवेंद्र पिंचा के दिशा निर्देश पर चंपावत जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस ,एनसीसी कैडेट्स फायर कर्मियों व आईटीबीपी के जवानों के द्वारा लोहाघाट नगर में लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने, दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करते हुए पूरे नगर में जागरूकता बाइक रैली निकाली गई जवानों के द्वारा नारों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली गई


जागरूकता रैली में लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने , नशा कर वाहन न चलाने, ओवरस्पीड वाहन न चलाने हेलमेट पहनकर बाइक चलाने, ट्रिपल राइडिंग न करने तथा नाबालिगों को वाहन न देने के लिए जागरूक किया गया एसओ खत्री ने कहा इस कार्य में उन्हें 36 वी वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट, फायर कर्मियों तथा एनसीसी कैडेट्स के द्वारा सहयोग किया गया वही एसओ खत्री ने सभी अभिभावकों से अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील करी उन्होंने कहा सड़क सुरक्षा का मुख्य उद्देश्य वाहन दुर्घटनाओं से लोगों की जान बचाना है अगर लोग यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो पूरे देश में वाहन दुर्घटनाओं में काफी कमी आएगी तथा कई लोगों की जान पर सकेगी रैली में एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा , एसआई पंकज चंद आइटीबीपी, एसआई मोहन सिंह शहीद पुलिस को आइटीबीपी के जवान शामिल रहे


