कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे रुद्रपुर

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे रुद्रपुर

रिपोर्ट- दीपक कुकरेजा

स्थान- रुद्रपुर

उधम सिंह नगर दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लिमिटेड खटीमा की रुद्रपुर में एजीएम आयोजित हुई। जिसमे बतौर अतिथि दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे। इस दौरान दुग्ध संघ के जीएम द्वारा 23 और 24 वे वार्षिक आय व्यय का लेखा जोखा रखा गया। इस दौरान दोनो वर्षो में संघ द्वारा 239005828 करोड़ का काम किया गया। जिसमे 236831000 करोड़ का व्यय हुआ। जबकि संस्थान को शुद्ध लाभ 21,74,828 हुआ है

। इस दौरान पूरे जनपद से आए प्रतिनिधियों ने दुग्ध विकास मंत्री के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा की पिछले कई माह की रुकी हुई प्रोत्साहन राशि का पैसा भी जल्द वितरित कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा की इंसानों की तर्ज पर पशुओं के लिए भी 108 एंबुलेंस योजना धरातल में उतरने जा रही है।

यही नहीं पशुओं के लिए खाद्य पदार्थो को भी सरकार अनुदान में दे रही है। वही खटीमा दुग्ध संघ में डंप पड़े एक्सपायरी डेट के लाखो रुपए के गुलाब पर दुबारा से डेट डाल कर बाजार में उतारने के मामले में जांच के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा की घाटे में चल रहे दुग्ध संघों के लिए घाटे से उभारने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। एजीएम शुरू होने से पूर्व गेट पर समिति के सचिवों ने मानदेय को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।