क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलो के स्नान घाटों में सुरक्षा उपाय करने की लोगों ने प्रशासन से की मांग

क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलो के स्नान घाटों में सुरक्षा उपाय करने की लोगों ने प्रशासन से की मांग

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट
स्थान: लोहाघाट

एंकर/विजुअल:चंपावत जिले के प्रसिद्ध रामेश्वर व पंचेश्वर घाटों में श्रद्धालुओं व सवयात्रियों की नहाने के दौरान सुरक्षा के लिए स्नान घाटों में सुरक्षा उपाय व जल पुलिस की तैनाती की मांग करने की लोगों ने प्रशासन से मांग करी है जिले के सरयू और रामगंगा नदी के किनारे प्रसिद्ध रामेश्वर घाट व नेपाल सीमा से लगे सरयू वह महाकाली नदी के संगम पर स्थित पंचेश्वर घाट में पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं तथा रोज दूर-दूर क्षेत्रों से सव यात्री भी सवदाह करने के लिए आते हैं

जिनके साथ स्नान के दौरान सरयू व महाकाली नदी में बहने की घटनाएं होती रहती है हर वर्ष लोग अपनी जान गवाते हैं इन दोनों घाटों में पर्व के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं पंचेश्वर में भारत के अलावा नेपाल से भी काफी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं जहां श्रद्धालुओं की नदी में नहाने के दौरान प्रशासन के द्वारा कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं करी गई लोहाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरब राय व क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन से इन दोनों प्रसिद्ध घाटों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा चैन लगाने, ट्यूबों को नदी में छोड़ने, पर्व स्नान में जल पुलिस की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके उन्होंने कहा पंचेश्वर मैं काफी संख्या में देसी व विदेशी पर्यटक एंगलिंग करने के लिए भी आते हैं मालूम हो इन घाटों में हर वर्ष लोग नदी में बहने से अपनी जान गवाते रहते हैं प्रशासन ने श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुरक्षा का संज्ञान लेना चाहिए