वन चौकी में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देना युवक को पड़ा महंगा, होगी जेल

वन चौकी में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देना युवक को पड़ा महंगा, होगी जेल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – भगवान मेहरा
स्थान – कालाढूंगी
कालाढूंगी कोटाबाग निवासी विरजु मयाल के खिलाफ कालाढूंगी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विरजु मयाल के खिलाफ दया किशन जोशी देचौरी रेंज , रामनगर वन प्रभाग के दाबका बीट के फोरेस्ट गार्ड है जिन्होंने कालाढुंगी पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया गया।

आरोपी विरजु मयाल ने वन चौकी में घुसकर अभद्र भाषा का प्रयोग करना और वन कर्मी के साथ मारपीट करना और जान से मारने की धमकी देना और चौकी मैं घुसकर सरकारी अभिलेखों को फाड़ देने की शिकायत दर्ज की है।कालाढूंगी पुलिस ने विरजु मयाल के खिलाफ धारा 332/353/427/447/504/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
कालाढूंगी थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी अभी मौके पर नही मिला है जल्द आरोपी को पकड़कर जेल भेद दिया जाएगा।