कोटाबाग विकासखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की 14 ग्राम सभाओं देवीपुरा सौड मोटर मार्ग 5 दिन से बंद

कोटाबाग विकासखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की 14 ग्राम सभाओं देवीपुरा सौड मोटर मार्ग 5 दिन से बंद

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – भगवान मेहरा
स्थान – कालाढुंगी

नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग विकासखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की 14 ग्राम सभाओं और 6 हजार की आबादी को जोड़ने वाली देवीपुरा सौड मोटर मार्ग 5दिन से बंद है।देवीपुरा सौड़ मोटर मार्ग सड़क पूरे पर्वतीय क्षेत्र को विकासखंड और जिला मुख्यालय नैनीताल से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है।

ग्रामीणों की आय का एक मात्र साधन कृषि होने के कारण फसलों को बाजार तक नहीं भेज पाने के कारण सब्जी आदि का भारी नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। 5दिन से यह मोटर मार्ग बंद है। ग्रामीणों ने श्रम दान कर खोलने की कोशिश की गई लेकिन मलवा ज्यादा होने के कारण यह मोटर मार्ग अभी तक बंद है।


मोटर मार्ग को खोलने की मांग ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष हीरा बल्लभ बधानी, पूर्व प्रमुख भारती बिष्ट, ग्राम प्रधान विपिन भट्ट, लाल सिंह,नवीन जोशी,गोपाल कपकोटी,कमला नेगी,दीक्षा आर्य,गिरीश चंद्र ने की है।