अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – राजू सहगल
स्थान – किच्छा
उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में अग्रवाल सभा की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के नगर अध्यक्ष ग्यारसी बंसल, महामंत्री रामअवतार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष विकेश सिंघल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन एवं समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

किच्छा के अग्रसेन ट्रस्ट धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी शिव कुमार मित्तल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर महाराजा अग्रसेन जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान किच्छा के श्री कृष्ण मर्चेंट एसोसिएशन इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र छात्राओं ने जाति -धर्म , मंदिर -मस्जिद के विवादों से दूर होकर मानव धर्म निभाने का आह्वान कर नाटक प्रस्तुत करते हुए सभी का मन मोह लिया। शपथ ग्रहण समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अग्रवाल सभा द्वारा गरीब कन्याओं के विवाह, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद, निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आदि का आयोजन कर समाज सेवा के कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाई जा रही है।

वक्ताओं ने कहा कि आगे भी अग्रवाल सभा के बैनर तले मानव सेवा एवं समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की जाएगी। इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों तथा अग्रवाल सभा की नीतियों के अनुसार संगठन एवं समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह में तमाम गणमान्य लोगों सहित महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।