
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर-लक्ष्मण बिष्ट

स्थान-लोहाघाट

एक देश, एक निशान, एक विधान नारे के जन्मदाता व जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर लोहाघाट भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर मुखर्जी के चित्र में पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए |


उनके द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान वह बलिदान को याद किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा डॉक्टर मुखर्जी एक सच्चे देशभक्त थे | जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए लड़ाई लड़ते हुए | अपने प्राणों को न्यौछावर किया देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा डॉक्टर मुखर्जी के द्वारा दिया गया |

नारा एक देश ,एक निशान, एक विधान आज साकार हो गया है कश्मीर में तिरंगा लहरा रहा है इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत ज्योति राय, नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्मला अधिकारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे|


