
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान- टनकपुर जिला चम्पावत
रिपोर्ट- अशोक सरकार

चंपावत के जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भण्डारी की अध्यक्षता में आज संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर मैं चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई, बैठक में चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर व सुदृढ़ किए जाने हेतु विभिन्न निर्णय लिए गए, ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का वादा किया है ,परंतु वर्तमान में चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए|


जिलाधिकारी भंडारी ने निर्देश दिए कि आउट सोर्स से चिकित्सकों की तैनाती की जाए जिनका भुकतान खनन न्यास निधि से किया जाएगा, सफाई व्यवस्था को देखते हुए , चिकित्सालय में तीन वार्ड बॉय तथा तीन सफाई कर्मियों की स्वीकृति समिति द्वारा देते हुए जिलाधिकारी ने आउट सोर्स से तत्काल इनकी तैनाती के निर्देश दिए,


चिकित्सालय में उपकरण क्रय किए जाने हेतु अनटाइड फंड से ₹ 5 लाख दिए जाने की स्वीकृति भी जिलाधिकारी के द्वारा प्रदान की गई, जिलाधिकारी ने मीडिया के माध्यम से भी आसपास के क्षेत्र के प्राइवेट डॉक्टरों द्वारा टनकपुर अस्पताल में सेवाएं देने की अपील की जिनको कांटेक्ट के तहत भुगतान किया जाएगा।


