नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी सदस्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी सदस्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान- खटीमा
खटीमा भाजपा प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशन में भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार द्वारा खटीमा के हर्षवर्धन को भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। हर्षवर्धन को भाजपा जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर खटीमा के उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने खटीमा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एक कार्यक्रम आयोजित कर मनोनीत हर्षवर्धन का स्वागत सम्मान किया।

वहीं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर और कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के मनोनीत सदस्य हर्षवर्धन ने प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिलने पर जिला अध्यक्ष और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसको मैं पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से निर्वहन करुंगा तथा सबके सुझाव और सहयोग से संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।