
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – भगवान मेहरा
स्थान – कालाढूंगी।
विकास खण्ड कोटाबाग के गुलजारपुर बंकी 18 के लिए आगामी 27 जून को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव होना है। विगत 10 माह पूर्व गुलजारपुर बंकी की जिला पंचायत सदस्य ने इस्तीफा दे दिया था जिसके चलते जिला पंचायत सदस्य की यह सीट खाली पड़ी थी।


जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी पूरी कर ली गयी। जिला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी श्याम चन्द ने बताया कि उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है साथ उन्होंने बताया कि 38 बूथ निर्धारित किये गए है जिसमें 17 ग्राम पंचायत के 21314 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे|



