नो पार्किंग में खड़े वाहनों और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

नो पार्किंग में खड़े वाहनों और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक नोटियाल  

स्थान – उत्तरकाशी   

जनता की शिकायत, समस्या व सुझाव के लिए एस0पी0 उत्तरकाशी  अर्पण यदुवंशी ने कोतवाली उत्तरकाशी पर थाना दिवस/जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें काफी लोगों द्वारा उत्तरकाशी बाजार में अनावश्यक रुप से नो पार्किंग में वाहन खड़े करना और बाजार में कुछ युवकों द्वारा खतरनाक व तेज रफ्तार से मोटर साइकिल चलाने शिकायत की गई थी|

जिस पर एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा निरीक्षक यातायात को अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे| निर्देशों के क्रम में आज निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कोर्ट रोड़ पर अनावश्यक रुप से खड़े वाहनों व तेज रफ्तार से मोटर साइकिल चलाने वाले युवकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई,

और दुपहिया वाहनों की गति को नियंत्रित करने हेतु मार्ग पर जिग-जैग में स्लाईडिंग बैरियर लगाए गये, मौके पर 12 लोगों के चालान किये गये तथा एक मोटर साइकिल को सीज किया गया।