नगर निगम की 2 सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी का सूपाड़ा हुआ साफ

नगर निगम की 2 सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी का सूपाड़ा हुआ साफ

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक कुकरेजा

स्थान- रुद्रपुर

रुद्रपुर नगर निगम के दो वार्ड 13 और 36 में 12 जून को हुए उप चुनाव की मतगणना आज एएन झा इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। दोनो ही सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 36 से निर्दलीय प्रतियाशी रंजीत सागर ने कांग्रेस प्रत्यासी जीतेश शर्मा हो शीखस्त देकर जीत दर्ज की।

जबकि भाजपा का प्रत्यासी अशोक सागर तीसरे नंबर पर रहा। वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्यासी के मोहमद असफाक ने 6 वोट से भाजपा समर्थित प्रत्यासी मनोज धामी को हराया लेकिन मनोज धामी ने री काउंटिंग की मांग की। रिकाउंटिंग में भी मोहमद असफाक ने 7 वोट से विजय प्राप्त की। रिकाउंटिग को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बहस भी हुई जिसके बाद दोनो संगठनों के कार्यकर्ताओ को पुलिस ने मतगणना स्थल से बाहर कर दिया।

किच्छा नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 में भाजपा प्रत्यासी सूरज मुखी ने विजय प्राप्त की। गौरतलब है की रुद्रपुर नगर निगम में वार्ड 13 से बीजेपी समर्थित पार्षद प्रकाश सिंह धामी की वर्ष 2019 में गोली मार कर हत्या कर दी थी। तब से सीट खाली चल रही थी। जबकि वार्ड 36 के पार्षद वीरेंद्र आर्य की 2021 में कोरोना से मौत हो गई थी। जिसके बाद से वार्ड 36 की सीट भी खाली चल रही थी| जिसमें 12 जून को मतदान हुआ था और आज 14 जून को मतगणना हुई जिसमें बीजेपी का सूपड़ा साफ नजर आया|