मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संजय जोशी

स्थान – रानीखेत

भारतीय जनता पार्टी  के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चंपावत  उपचुनाव में  प्रदेश के  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा  ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं  ने कहा कि  मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी ने 55025 मतों से ऐतिहासिक विजय हासिल की ।कोई भी विपक्षी दल अपनी जमानत तक नहीं बचा पाया।

इस ऐतिहासिक विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा रानीखेत कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सुभाष चौक रानीखेत में शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  एवं चंपावत की जनता  एवं प्रदेश के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देकर शुभकामनाएं प्रेषित की । कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया । वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश एवं राष्ट्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट द्वारा किया गया एवं अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल द्वारा की गई ।