रामगंगा नदी में नहाने गये युवक की डूबने से मौत, ग्राम में शोक की लहर, सल्ट विघायक महेश जीना ने शोक व्यक्त किया

रामगंगा नदी में नहाने गये युवक की डूबने से मौत, ग्राम में शोक की लहर, सल्ट विघायक महेश जीना ने शोक व्यक्त किया

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान –  अल्मोड़ा

अल्मोडा जिले के विकास खंड सल्ट  मानिला ग्राम पंचायत पूनाकोट निवासी प्रमोद पुत्र देव सिंह  उम्र 23 वर्ष बताई गई है।बताया गया कि प्रमोद डाः प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में बीकाॅम प्रथम वर्ष का छात्र था।  अपनी स्कूल की किताबें लेने भिकियासैंण महाविद्यालय आया था। मानिला को जाने वाले गाड़ी छूट जाने की वज़ह से अपने रिश्तेदारी में बसेड़ी चले गए। बीते गुरूवार दोपहर 2:30 बजे बसेड़ी गांव पहुंचा। युवक शाम 5:30 बजे रामगंगा नदी नहाने चले गया। और गहरे पानी के भंवर में फंस गया।

प्रमोद को डूबता देख कर उसके चचेरे भाई ने इघर-उघर आवाज़ लगाई। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार विवेक राजौरी, राजस्व टीम, चौकी प्रभारी भिकियासैंण ओपीएस नेगी टीम घटनास्थल पर पहुंचे।स्थानीय ग्रामीण व गोताखोरों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर शव को नदी से निकाला। राजस्व टीम ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरा। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिकियासैंण में मृतक पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। छात्र के निघन पर सल्ट विघायक महेश जीना, व ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया।