सल्ट के नंदोली गांव में पेड़ से गिरकर महिला घायल, स्वास्थ्य सेवा बदहाल मरीजों को नहीं मिलती सुविधा

सल्ट के नंदोली गांव में पेड़ से गिरकर महिला घायल, स्वास्थ्य सेवा बदहाल मरीजों को नहीं मिलती सुविधा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट अल्मोड़ा

उत्तराखंड की घामी सरकार भले ही उत्तराखंड में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की बात कहती हैं। सरकार ने भले कुछ समय पहले स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरस्त करने के लिए प्रत्येक ब्लाक स्तर पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया था। स्वास्थ्य मेले के बाद भी स्वास्थ्य केन्द्र में कोई बदलाव नहीं दिखा। स्थिति जस- की तस बनी हुई है। अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के ग्राम पंचायत नंदोली में  घास काटने गई खुशी रावत पत्नी महेन्द्र सिंह रावत पेड से गिरकर महिला घायल हो गई।जब महिला पेड नीचे गिरी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण महिला के पास पहुंचे।

ग्रामीणों ने महिला के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने  आनन -फानन में हरी दत्त वैघ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवायल सल्ट अपने निजी वाहन से लाएं। वहीं डाक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार देने के बाद रामनगर रेफर कर दिया। वहीं महिला परिजनों का आरोप है कि हरी दत्त वैघ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवायल में एक्सरे की कोई सुविधा नहीं है। हमने 108 चालक को सूचना दी।चालक ने बताया कि गाड़ी स्थिति ठीक नहीं है। गाड़ी देर से पहुंचीं। स्वास्थ्य केंद्र देवायल से रामनगर को रेफर कर दिया।भले सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवायल एक्सरे मशीन तो लगाईं केवल अभी तक मशीन को सुचारू नहीं की किया गया है। पहाड़ों के  स्वास्थ्य केवल रेफर सेंटर बन कर रह गये है। आखिर बदहाल स्वास्थ्य ब्यवस्था कब सुधरेगी ये कहना बड़ा दिलचस्प होगा।