प्रेस क्लब महानगर रुड़की की ओर से नवनिर्वाचित टीम ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

प्रेस क्लब महानगर रुड़की की ओर से नवनिर्वाचित टीम ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रूड़की

प्रेस क्लब महानगर रुड़की की ओर से नवनिर्वाचित टीम ने हिंदी पत्रकारिता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान रुड़की नगरनिगम सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एम. हसीन ने की संचालन शकील अनवर व आरिफ नियाजी ने किया। कार्यक्रम में मेयर गौरव ग़ोयल समेत शहरभर के प्रबुद्ध नागरिकों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। वक्ताओं ने अपने अपने संबोधन में हिंदी पत्रकारिता पर प्रकाश डाला और पत्रकार समाज को हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई दी।

मेयर गौरव गोयल ने कहा कि पत्रकार शासन व जनता के बीच सेतु का काम करता है। पहले एक दौर था जब चुनिंदा पत्रकार होते थे। आज पत्रकारिता में रोजगार की कोई कमी नहीं है। लेकिन उसके लिए स्वयं को साबित करने की आवश्यकता है। पत्रकार बनना चुनौतीपूर्ण है। आज पत्रकारिता में शोध की आवश्यकता है हालांकि रोजगार के साथ चुनौतियां कम नहीं हैं। एक अच्छे पत्रकार को टीआरपी से ज्यादा देश, दुनिया की चिंता करनी चाहिए।

वही इतिहासकार राजकुमार उपाध्याय हिंदी पत्रकारिता दिवस की जानकारी देते हुए बताया हर साल 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने की वजह यह है कि इसी दिन साल 1826 में हिंदी भाषा का पहला अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’ प्रकाशित होना शुरू हुआ था। उन्होंने सभी पत्रकारों को इस दिवस की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी के पहले अखबार उदंत मार्तंड व हिंदी पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डाला। अंत मे अतिथियों को शॉल व शील्ड देकर सम्मानित किया।