दिनदहाड़े युवक पर झोंका फायर क्षेत्र में मचा हड़कंप, छू कर निकली गोली

दिनदहाड़े युवक पर झोंका फायर क्षेत्र में मचा हड़कंप, छू कर निकली गोली

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -दीपक कुकरेजा

स्थान- रुद्रपुर उधम सिंह नगर

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के फुलसुंगी में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जिसमे एक युवक घायल हुआ है। आरोपी मौके पर तमाचा छोड़ भाग खड़े हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के फुलसुंगी में एक युवक पर फायर झोंकने का मामला सामने आया है।

गनीमत रही की गोली गर्दन के ऊपर हिस्से को छू कर निकल गई। फायरिंग की आवाज सुन कर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मोके पर भीड़ एकत्रित होती देख आरोपी तमाचा छोड़ कर भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खगलाना शुरू कर दिया। हालांकि अभी पीड़ित द्वारा पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं सोपी हैं। पीड़ित सानू प्रताप ने बताया की कल शाम कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया था।

आज सुबह साढ़े 11 बजे वह किसी परिचित से मिलने धन्वंतरी अस्पताल फूलसूंगी में पहुंचा था। इस दौरान कुछ अज्ञात युवकों द्वारा उसे घेर लिया और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली उसकी गर्दन को छू कर निकल गई। भिड़ को देख आरोपी मौके पर तमाचा छोड़ भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमाचा कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।