यूपी में अवैध संबंधों के चलते पति ने की पत्नी की हत्या

यूपी में अवैध संबंधों के चलते पति ने की पत्नी की हत्या

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – रिजवान अख्तर

स्थान – गदरपुर

यूपी में अपनी ही पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति को थाना गदरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने बताया कि ग्राम ककडी थाना रमाला बागपत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सख्ती से की गई पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने बताया कि दोस्त द्वारा उसकी पत्नी से अवैध संबंध होने पर 13 मई को अपनी पत्नी की हत्या कर पुलिस के डर से घर से भाग गया था। उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना रमाला जिला बागपत मैं मामला दर्ज है।वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंदर शाह ने बताया कि बीती रात्रि को पुलिस टीम गश्त/चेकिंग पर थी। वहीं गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति गूलरभोज क्षेत्र में निर्माणाधीन बाईपास के पास घूमता मिला जो पुलिस टीम को देख भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राजेंद्र सिंह पवार पुत्र बुद्ध सिंह (58) निवासी ग्राम ककडी थाना रमाला जिला बागपत उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस द्वारा जब उक्त व्यक्ति से भागने का कारण पहुंचने पर उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह गाय और भैंसों को खरीद कर बेचने का काम करता था। इसी दौरान मेरी मुलाकात सोनू पुत्र हरी सिंह निवासी शामली के साथ हुई। दोस्ती होने के कारण सोनू मेरे घर आने जाने लगा था एवं मेरी पत्नी जिसका नाम रीना है के साथ सोनू के अवैध संबंध हो गए थे। सोनू को अपने घर आने के लिए मना करने पर पत्नी मेरे से नाराज रहने लगी और सोनू को लेकर हमारे बीच लड़ाई झगड़े होने लगे। मगर मेरी अनुपस्थिति में सोनू का मेरे घर आना जाना बंद नहीं हुआ। मेरी पत्नी के अवैध संबंधों के चलते मेरी पत्नी द्वारा मुझे घर के अंदर नहीं घुसने देती थी और मैं लगभग डेढ़ वर्ष से अपने घर से बाहर रह रहा था। उसने बताया कि जब वह अपने जीवन से तंग आ गया तो मौका पाकर 13 मई 2022 को करीब 4 बजे अपने घर गया तो मुझे सोनू घर से निकलता दिखाई दिया।

इस बात को लेकर मेरा मेरी पत्नी से विवाद हो गया और मैंने अपनी पत्नी रीना के सिर पर डंडे से मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। और में पुलिस के डर से वहां से भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंदर शाह ने बताया कि इस संबंध में जब थाना रमाला के थानाध्यक्ष ने जानकारी ली तो उन्होंने बताया गया कि उक्त घटना के संबंध में थाना रमाला जनपद बागपत उत्तर प्रदेश मैं मुकदमा संख्या 121/2022 यूए 304 आईपीसी की धारा के तहत राजेश पवार पर पंजीकृत है जो वंचित है। वही थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा गिरफ्तारी के संबंध में रमाला थानाध्यक्ष को अवगत कराया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेंदर शाह, उप निरीक्षक ओमप्रकाश, उप निरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल कैलाश चंद, दीपक जोशी आदि शामिल थे।