
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान – टनकपुर, जिला चम्पावत

रिपोर्ट – अशोक सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी ने टनकपुर के एक निजी होटल में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया| जहां स्थानीय लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत हुआ, टनकपुर के वार्ड नंबर 9 और पूर्णागिरि विहार की जनता सम्बोधित करते हुए ,गीता धामी ने राज्य सरकार व केंद्र सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए, चम्पावत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में जनता से की अपील और मुख्यमंत्री धामी को भारी मतों से विजयाई बनाने की भी अपील की, उन्होंने कहा आने वाले समय मे सरकार चंपावत के विकास के लिए कई जरूरी कदम उठाने जा रही है|


गीता धामी ने कहा कि बहुत ही कम समय में मुख्यमंत्री ने खटीमा में अनेक विकास कार्य किए और अब वो चंपावत से उपचुनाव लड़ रहे हैं| उनकी चुनाव में जीत के बाद चंपावत जनपद के लिए अनेक विकास कार्य शुरू किए जाएंगे| उन्होंने कहा हमें चंपावत टनकपुर की जनता का बहुत आशीर्वाद मिल रहा है| गीता धामी ने कहा कि धामी जी कहते हैं कि चंपावत की जनता बहुत अच्छी है और उन्हें भरोसा है कि यहां की जनता उनका साथ देगी| हमारी सरकार द्वारा बेरोजगारों के लिए रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे व महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा।


