सुल्तान नगरी गौलापार में विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के दिए निर्देश

सुल्तान नगरी गौलापार में विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के दिए निर्देश

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

  • स्थान – सुल्तान नगरी ,गौलापार
  • ब्यूरो रिपोर्ट

सुल्तान नगरी गौलापार में क्षेत्र वासियों की बरसाती नाले की समस्या संज्ञान में आने पर ,आज विधायक मोहन सिंह बिष्ट जी द्वारा तुरंत विधायक कार्यालय की टीम, सीआरपीएफ और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए। विदित हो कि उक्त नाले के पानी से गत वर्ष सीआरपीएफ परिसर सहित क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचा था|

जिसमें दो घर भी बह गए थे। निरीक्षण के बाद टीम द्वारा त्वरित समाधान हेतु ये निष्कर्ष निकाला गया, कि उक्त नाले का  फिरहाल सीआरपीएफ द्वारा  नहर में करने से समस्या का समाधान हो जाएगा और बाद में स्थाई समाधान हेतु सिंचाई विभाग द्वारा नाले का डाईवर्जन पास में ही बहने वाले बड़े नाले में किया जाएगा। जिस पर विधायक द्वारा अधिकारियों को जल्द ही कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।