
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान – दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

पिछले काफी लंबे समय से बिजली चोरी के मामले सामने आते रहे है, वही विधुत विभाग द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही भी की गई, तो वही जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जसपुर के मोहल्ला पट्टी चौहान में विद्युत विभाग की टीम ने जसपुर विद्युत अधिकारियों के साथ छापेमारी की, जिसमें चार लोग बिजली चोरी कर रहे थे |


जिन्हें विद्युत चोरी करते हुए ,रंगे हाथों पकड़ा विद्युत विभाग विजिलेंस के निर्देशन में जसपुर एसडीओ मदनलाल ने जसपुर कोतवाली में चारों उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है| साथ ही चारों घरों कि विद्युत कनेक्शन काट दिए गए ।चोरी का जुर्माना भरे जाने के बाद उनके पुनः कनेक्शन चालू किए जाएंगे।


