लकसर क्षेत्र में स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही से भटकते फिर रहे हैं युवा

लकसर क्षेत्र में स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही से भटकते फिर रहे हैं युवा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

 स्थान — लकसर

रिपोर्टर –जसवीर सिंह

लकसर क्षेत्र सैकड़ो युवाओं के आर्मी में भर्ती होने के अरमानों पर स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही से पानी फिरता नजर आ रहा है| प्रदेश के धारचूला में 25 मई से आर्मी की भर्ती शुरु हो रही हैं| लक्सर क्षेत्र सैकड़ों युवाओं ने इस भर्ती के आवेदन किये हुए है|आर्मी भर्ती की प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए युवाओं को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट की जरुरत है|

लेकिन इस समय इन युवाओं के फिटनेस सर्टिफिकेट न बनने से इनके सामने दिक्कतें खड़ी हो गई, युवाओं का कहना है कि है वे सर्टिफिकेट बनवाने के लिये पिछले कई दिनों से लकसर सरकारी अस्पतालों के चककर लगातें घुम रहे हैं|आरोप है कि स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी कर्मचारी उनके सर्टिफिकेट जारी करने बजाय उन्हें इधर- उधर की बाते बताकर टरका रहे है|इनका कहना हैं कि समय बहुत कम बचा ,उन्हें कई सौ किमी धारचूला जाना है और अभी तक सर्टिफिकेट नही बन सके है, ऐसे में उनका आर्मी में भर्ती होने के सपने पर ग्रहण लगता दिख रहा है|