चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी का प्रचार करने चंपावत पहुंचे पूर्व कांग्रेस सीएम

चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी का प्रचार करने चंपावत पहुंचे पूर्व कांग्रेस सीएम

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – चंपावत

चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी का प्रचार करने चंपावत के टनकपुर पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की| इस दौरान हरीश रावत के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के साथ भुवन कापड़ी एवं हेमेश खर्कवाल आदि कांग्रेसी नेता मौजूद रहे| प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए हरीश रावत ने सत्ता पक्ष द्वारा शासन की शक्ति का दुरुपयोग करने का मुद्दा उठाया और चुनाव आयोग से इस बाबत गुहार लगाने की बात कही मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा को सत्ता का घमंड हो गया है| चंपावत में जो भी आता है|

वह मांगने आता है यह भूमि गोरिल देवता की भूमि है और गोरिल ही पूरे उत्तराखंड का राजा है भाजपा का कहना है कि वह देंगे या दे दे रहे हैं परंतु सत्य तो यह है कि जिसको भी देता है गोरिल ही देता है हमारे यहां रिवाज है कि कोई भी कभी भी गोरिल से ऊपर विराजमान नहीं होता भाजपा का घमंड भी जल्द ही चकनाचूर हो जाएगा।