
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – मनिष

स्थान – पिथौरागढ़

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि विगत 3 माह से आंगनवाड़ी केन्द्रों में टेक होम राशन का पैसा नहीं आया हुआ है ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टेक होम राशन का राशन गांव गांव में घर घर जाकर बांटा करते हैं | परंतु वर्तमान में इसका पैसा ना आने के कारण इस कार्य को उधार में किया जा रहा है।


उन्होंने जिलाधिकारी से शीघ्र इसका पैसा दिलाने की मांग की है ।वही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि थल में स्थित एक एस एच जी जो मडुवे के उत्पादों का उत्पादन करती है उसके द्वारा उन पर यह दबाव बनाया जा रहा है कि उनके द्वारा बनाए हुए|

बिस्कुट आंगनवाड़ी केंद्र में बांटे जाए परंतु गर्मी का मौसम होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव करने पड़ने की आशंका से आंगनबाड़ी द्वारा इसके लिए मना किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में भी जिलाधिकारी से उचित निर्णय लेने की मांग की है।


