
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

उत्तराखंड सरकार द्वारा अपात्र राशनकार्ड धारकों के खिलाफ चलाई जा रही मुहीम पात्र को हां ओर अपात्र को ना का असर उत्तरकाशी जनपद मे देखने को मिल रहा है| जिसके कारण कही अपात्र लोग अपने राशनकार्ड सरेंडर कर रहे है|


जिला पूर्ति अधिकारी सन्तोष कुमार भट्ट ने बताया कि जिन लोगों की मासिक आय 15000 से ऊपर है| वह राशनकार्ड रखने का अधिकार नही रखते हैं, ओर उनको 31मई तक कार्ड सरेंडर करने का आदेश दिया गया है ओर अगर वह ऐसा नही करते है| तो उनके द्वारा पूरे साल लिये गये राशन को बाजार मुल्य के हिसाब से रिकवर किया जायेगा साथ ही उन पर आर्थिक दण्ड भी लगाया जायेगा |

जिसके कारण जनपद मे कही अपात्र लोग अपना राशनकार्ड सरेंडर कर रहे है जनपद मे कितने अपात्र लोग सरकारी राशन को सस्ते दामों मे खा रहे है| इसका पता 31मई तक पता चल जायेगा फिलहाल जिला पूर्ति विभाग की मुहिम काम ला रही है ओर लोग अपने राशनकार्ड सरेंडर कर रहे है|


