भारतीय किसान यूनियन अम्बवता के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का यूंनियन कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भारतीय किसान यूनियन अम्बवता के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का यूंनियन कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

भारतीय किसान यूनियन अम्बवता के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी कीरत सिंह का लकसर में यूंनियन कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया| इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चो0 चौधरी कीरत सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बवता ने उन्हें सौपी है वे उस पर खरा उतरकर दिखाएंगे|

किसानों के सम्मान और उनकी समस्याओं के निराकरण कराने के लिए वे जी जान से संघर्ष करंगे| उन्होंने कहा किसानों के गन्ना मूल्य बिजली और पानी जैसी समस्याओं को लेकर ब्लाक मुख्यालय से लेकर चाहे सचिवालय तक भी लड़ाई लड़नी पड़े तो वे पीछे नही हटेंगे|

उन्होंने दावा किया कि हरिद्वार में होने वाले किसान कुम्भ को इस बार ऐतिहासिक बनाया जायेगा| इस मौके पर यूंनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सहदीप सिंह ने कहा कि यूंनियन को अब नए तेवर ओर कलेवर के साथ चलाया जाएगा-उन्होंने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश के निर्देशन में प्रदेश से लेकर ग्राम स्तर तक की कमेटियों का गठन भी किया जाएगा|