
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर : पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

बावन डांट नहर का निर्माण ब्रिटिश काल में 1904 के आस पास किया गया था नहर में 52 पिलर है लिहाज़ा नाम दिया गया | बावन डांट इस नहर की लंबाई करीब 1 किलोमीटर के आस पास है| जो फतेहपुर से लामाचौड़ तक गुज़रती है और कई दर्ज़न गांवो की खेती को सिचाई के लिये भाखड़ा नदी से पानी उपलब्ध कराती है| 52 डाट नहर में संचालित पुनरुद्धार व सौन्दर्यकरण के निर्माण कार्य का निरीक्षण आज जिलाधिकारी ने किया |


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नहर के पुनरुद्धार कार्य जल्द पूरा कर दिया जायेगा| इससे बरसात के दिनों में दर्जनों गावों को सिंचाई के लिए, पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा 52 डाट नहर के पुनरुद्धार व सौन्दर्यकरण के लिए डीएम ने जिला योजना से रुपये 78 लाख की धनराशि स्वीकृत की है|

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता व मानक का विशेष ध्यान रखते हुए पारदर्शिता से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं| साथ ही यथाशीघ्र नहर की सफाई करने को कहा है जिससे स्थानीय जनता कों पर्यटन का लाभ मिल सके और आम जनता इसका महत्व समझ सके।


