
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – नरेश तोमर

स्थान – हरिद्वार

बुद्ध पूर्णिमा का स्नान करने देश के कोने कोने से श्रद्धालु धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच रहे| सुबह तड़के से ही श्रद्धालु हर की पौड़ी पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे । बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर दिल्ली हरियाणा पंजाब राजस्थान उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश आदि स्थानों से भारी संख्या में श्रद्धालु ने देव भूमि का रुख किया ।


सुरक्षा की दृष्टि से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अतिरक्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए मेला सेल का गठन कर दिया। स्नान परम को देखते हुए बस अड्डा, रेलवे स्टेशन एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की जा रही है| स्नान पर्व के लिए सात निरीक्षक, थानाध्यक्ष व एसएसआइ, 42 उपनिरीक्षकों, 45 हेड कांस्टेबल व प्रशिक्षु, 235 कांस्टेबल और 72 महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है।


