युवती ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

युवती ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रुड़की

रूड़की के रामनगर में किराए के मकान में रहने वाली मोनिका नाम की एक युवती ने बीती देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं आज दोपहर के समय जब मकान में रह रहे अन्य लोगो ने देखा कि मोनिका आज कमरे से बाहर नहीं निकली है तो उन्होंने दरवाजे को धक्का दिया| जिसके बाद मोनिका का शव उन्हें पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया| जिसके बाद गंगनहर कोतवाली पुलिस को इसकी सुचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पंखे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक मोनिका देहरादून के डोईवाला की रहने वाली थी जो भगवानपुर स्थित एक फार्मा कंपनी में काम करती थी। इस मकान में मोनिका पिछले चार महीने से किराए पर रह रही थी | जो बीती शाम को कंपनी से वापस लौट कर कमरे में गई थी जिसके बाद करीब 11 बजे कमरे से बाहर आई थी और वापस कमरे में चली गई थी | जिसके बाद मोनिका कमरे से बाहर नहीं निकली। आज जब मकान में रहने वाले अन्य लोगो को शक हुआ|

तो उन्होंने मकान का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद दरवाजे को धक्का दिया गया | तो दरवाजा खुल गया जहाँ मोनिका का शव फांसी पर लटका हुआ था| जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मोनिका के परिजनों को सुचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।