“जय जननी जय भारत” के सदस्यों ने सरोवर नगरी में चलाया सफ़ाई अभियान

“जय जननी जय भारत” के सदस्यों ने सरोवर नगरी में चलाया सफ़ाई अभियान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास कई वर्षों से जय जननी जय भारत के सदस्यों द्वारा हर रविवार को सफ़ाई अभियान चलाया जाता है। जहाँ पर्यावरण मित्र यानी सफ़ाई कर्मचारी नहीं पहुंच पाते हैं । वही जय जननी जय भारत के सदस्य नगर पालिका सभासद मनोज जगाती के नेतृत्व में गहरी खाई से तक कूड़ा करकट उठा कर सफ़ाई का जनता को सन्देश देते आ रहे हैं।

मनोज जगाती का कहना है वह हर सप्ताह अपनी टीम के साथ कूड़ा करकट तो उठाने का प्रयास तो करते हैं । साथ ही पेड़ों को लगाकर हरियाली का भी सन्देश देते आ रहे हैं। मनोज जगाती के अलावा टूसी अनित साह, वैभव चन्द्र आर्या, गौरव आदि लोग सफ़ाई अभियान में लगे हुए हैं। हर जगह भारी मात्रा में शराब की बोतलें, व कूड़ा करकट टीम द्वारा उठाया गया है। जय जननी जय भारत के सदस्यों की सरोवर नगरी के लोग काफी तारीफ करते नजर आए।