कांग्रेस प्रत्याशी ने कराया नामांकन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -अशोक सरकार

स्थान -चम्पावत

चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी के नामांकन कराने के बाद विधानसभा में अन्य दल भी अपनी दावेदारी करने लगे है इसी क्रम में आज चम्पावत से कांग्रेस की प्रत्याशी चुनी गई निर्मला गहतोड़ी ने भी अपना नामांकन दर्ज कराया, निर्मला गहतोड़ी ने आज 11:30 बजे चंपावत तहसील पहुँच चुनाव आरओ हिमांशु कफलतिया के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया,

निर्मला गहतोड़ी के नामांकन के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, सहित कई पूर्व मंत्री व विधायको के साथ ही लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, व पूर्व विधायक चंपावत हेमेश खर्कवाल भी चम्पावत पहुँचे, नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए

निर्मला गहतोड़ी ने अपनी जीत का दावा किया निर्मला ने कहा मुख्यमंत्री के सामने पूरी शक्ति से चुनाव लड़ूंगी पूर्व में भी इतिहास रहा है कई मुख्यमंत्रीयो के चुनाव हारने का खटीमा की जनता ने भी ठुकराया है यहाँ भी हारेंगे धामी ।