पुलिस ने झपटमारी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – सुनील कुमार गुप्ता

स्थान -किच्छा

किच्छा पुलिस ने मोबाइल झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है यह आरोपी उत्तर प्रदेश के बहेड़ी के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि कल एक महिला से दो बाइक सवार लोगों ने महिला को धक्का मारकर मोबाइल लूट की घटना की थी |

जिसको आज सीसीटीवी की मदद से लूट की घटना करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त किया गया वाहन भी बरामद किया है वहीं  आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है।