
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान -रूड़की

रुड़की की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में पति पत्नी के बीच हुए झगड़े ने विकराल रूप ले लिया। पति ने गुस्से में पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसकी सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले मृत्यु हो गई।


आपको बता दें कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में अमन अपनी पत्नी पिंकी के साथ रहता है। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था जिसके चलते पिंकी अपने घर गई हुई थी। आज पिंकी वापस अपने पति के घर पहुंची तभी दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। बात कहासुनी से लेकर इतनी आगे बढ़ी कि अमन ने अपनी पत्नी पिंकी पर चाकू से हमला कर दिया

जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। लोगों ने सूचना पुलिस और 108 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से घायल पिंकी को सिविल अस्पताल भिजवाया लेकिन वहां पहुंचने से पहले पिंकी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया वही आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।



