आयुक्त कुमांऊ मण्डल श्री दीपक रावत ने सोमवार को काठगोदाम में निर्माणाधीन कलसिया पुल में कार्यदायी संस्था एनएच द्वारा की जा रही कार्यो की जानकारी ली

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

आयुक्त कुमांऊ मण्डल श्री दीपक रावत ने सोमवार को काठगोदाम में निर्माणाधीन कलसिया पुल में कार्यदायी संस्था एनएच द्वारा की जा रही कार्यो की जानकारी ली।

उन्होंने लोनिवि के एई एमबी थापा को निर्देश दिये कि मंगलवार को अपराह्न 3 बजे तक पुल हरहाल में चालू कर दिया जाए साथ ही पुल मे 24ग7 घंटे कार्य किया जाए।

इसके लिए उन्होनेे मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिह को निर्देश दिये कि सोमवार की रात्रि 12 बजे कलसिया पुल का स्वयं निरीक्षण कर रिपोर्ट दें।

उन्होने एई को निर्देशित किया कि कार्य समय से पूर्ण हो सके इसके लिए पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाये जांए।

निरीक्षण दौरान सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, एई लोनिवि एमबी थापा,पूर्व बीडीसी सदस्य महेश भण्डारी उपस्थित थे।