लायंस क्लब कोटद्वार द्वारा स्कूटर बाइक रैली का आयोजन किया

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -रोशन कोटनाला

स्थान -कोटद्वार

पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार में आज लायंस क्लब कोटद्वार द्वारा एक स्कूटर बाईक रैली का आयोजन किया, यह रैली कराने का उद्देश्य लायंस क्लब कोटद्वार का यह था की जो बच्चे नशे में पढ़ चुके है उनको अवरनेश करने के लिए थावहीं शफाहोम से जुड़े बच्चों ने नशे से होने वाली दुर्घटनाओ पर एक नाटकीय प्रस्तुति देकर सबका दिल जीता,,,

वहीं साइबर ऑपरेशन के सी ओ वीभव सैनी ने भी लायंस क्लब कोटद्वार का भी आभार जताया वहीं क्षेत्र में बढ़ते नशे को लेकर एक छोटी सी पहल स्कूटर व बाईक रैली के द्वारा की गई जिसमें लगभग 92 लोंगो ने भाग लिया इस रैली में दो भागो में बाटी गई थी एक पुरुष वर्ग और एक महिला वर्ग वहीं पुरुष वर्ग के लिए 90 मिनट में 40 किलोमीटर का रास्ता तय करना था

वहीं दूसरी और महिलाओं को 75 मिनट में 30 किलोमीटर का रास्ता तय करना था वहीं इस रैली से युवाओं और क्षेत्र की जनता में ख़ुशी देखने को मिली और युवाओं और क्षेत्र की जनता ने लायंस क्लब कोटद्वार का आभार जताया,,, लायंस क्लब ने फर्स्ट विनर महिला और पुरुष के लिए 11000, सेकेण्ड विनर महिला पुरुष के लिये 5100 रूपये, तीसरा प्राइस पुरुष और महिला 2100 रूपये रखा हुआ था और जितने वाले पुरुष और महिला वर्ग दोनों को अलग अलग प्राइस मनी और ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया…