
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – प्रदीप भण्डारी

स्थान -जोशीमठ

हिन्दू नव वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सीमान्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ज्योतिर्मठ-जोशीमठ मे पथ संचलन व बौद्धिक वर्ग का का आयोजन हुआ।


स्वयं सेवकों के घोष”बैंड धुन के साथ छावनी बाजार टीसीपी से पथ संचलन शुरू हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग संस्कृत महा विद्यालय के प्रांगण में पहुंचा, इस दौरान पूरे मार्ग पर लोगों ने पुष्प वर्षा की।

महाविद्यालय के प्रांगण में बौद्धिक वर्ग से पूर्व स्वयं सेवकों द्वारा परम पूज्य भगवा ध्वज को प्रणाम करने के उपरांत मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चमोली विभाग के प्रचारक शरद जी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना व उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ की शाखा ही ब्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है, यहाँ ब्यक्ति का शारिरिकव मानसिक विकास तो होता ही है, वह संघ कार्य मे भी निपुण होता है।उन्होंने कहा कि संघ का केंद्र विंदु ही शाखा है।


