स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे हरिद्वार मरीजों का जाना हाल-चाल कार्रवाई के दिए निर्देश

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

नवरात्रि के पहले दिन धर्म नगरी हरिद्वार में हुई कुट्टू के आटा खाने से फूड प्वाइजनिंग का मामले का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत हरिद्वार जिला हॉस्पिटल पहुंचे और मरीजों का हालचाल जाना इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा

कि कल हरिद्वार में कुट्टू के आटा खाने से लगभग 122 लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई है जिसका संज्ञान लेते हुए मैं हरिद्वार पहुंचा हूं और सभी मरीजों के हाल-चाल जाना है और आश्वस्त किया है

कि जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ जरूर कार्यवाही की जाएगी जो भी थोक विक्रेता या फिर रिटेल विक्रेता है मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आज ही सब पर कार्रवाई किए जाएं हरिद्वार जिले में अक्सर इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं वही फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं 2 दिन बाद इस विभाग की समीक्षा बैठक करूंगा और मैं आश्वस्त करना चाहूंगा कि जरूर मेरे द्वारा सब पर कार्यवाही की जाएगी।