पहल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – मनीष

स्थान – पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ मुख्यालय मे उल्का देवी मंदिर के पास स्थापित शहीद स्मारक जिसमें 1965 के युद्ध से लेकर कारगिल युद्ध मे शहीद होने वाले पिथौरागढ़ जनपद के शहिदों की याद मे स्थापित शहीद स्मारक अभी तक उपेक्षित था।वर्ष मे एक बार शंर्य दिवस के दिन यंहा पर सैनिक बोर्ड, जिला प्रशासन शहिदों की याद मे कार्यक्रम आयोजित तो करता था।पर फगर वर्ष भर इस स्मारक की कोई सुध नहीं लेता था।आशीष चौहान जिलाधिकारी ने इस शहीद स्मारक को यादगार बनाने और शहीदों के बलिदान को युवा पीढी के लिए प्रेरणादायक बनाने के लिए इसके सौन्दर्यीकरण की पहल की है।

स्मारक का सौन्दर्यीकरण कर इसे आम जनता की पहुंच यंहा तक हो की दिशा मे कार्य शुरू करवाया है।जिलाधिकारी स्वयं समय- समय पर जाकर कार्यो का निरीक्षण कर रहै है।और इसे इस तरह से तैयार करा रहै है जिसे देखने के लिए पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग यंहा तक आए और शहीदों के बारे मे व उनकी वीरगाथा से प्रेरणा ले सके।आशीष चौहान जिलाधिकारी ने बताया शहीद स्मारक मे कुछ काम हमने उसके इम्प्रूवमेंट को लेकर किए है,कुछ उसके ब्यूटीफिकेशन को लेकर हमारी प्लानिंग है।ताकि जो हमारी जो युवा पीढ़ी है बच्चे है वो हमारे शहीदों के बारे मे जान सके उस स्थान को हम ज्यादा पापुलर कर सके जंहा से लोगों को प्रेरणा मिल सके इन्हीं चीजों को मध्यनजर रखते हुए हमने कोशिश की है इसे ब्यूटीफाइ करे।और इस पर काम चल रहा है।