उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता ने हरिद्वार में केंद्र सरकार से की अपील

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

संवाददाता-मनोज कश्यप

स्थान- हरिद्वार

उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता संजय चोपड़ा ने हरिद्वार में केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए अपील की कि भारत सरकार को राहत आयोग का गठन करना था, जिसमें आईएस रेंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी देनी चाहिए थी | उन्होंने कहा कि आज किसी भी देश में ट्रेवल करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है | वहां चाहे आप घूमने के लिए जा रहे हो या किसी कार्य से दूसरे देश में, हर वक्त एक चुनौती का सामना करना पड़ता है |

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यूक्रेन में आज बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है और देश के प्रधानमंत्री रैलियों में व्यस्त हैं | उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसे छोटे देश ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं की और हर संभव प्रयास करके अपने लोगों को सुरक्षित वापस लेकर आए हैं | उन्होंने अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल प्रभाव से राहत आयोग का गठन कर सुरक्षा की दृष्टि से जो भी संसाधन हैं, जुटाकर रेस्क्यू कर अपने लोगों को सुरक्षित लाने का हर संभव प्रयास कर उन्हें वापस लाना चाहिए।