

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – नरेश तोमर

स्थान – हरिद्वार

दशनाम जूना अखाड़ा के महंत स्वामी प्रकाशानंद महाराज ब्रह्मचारी ने देश के राष्ट्रपति माननीय रामनाथ कोविंद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री सहित कई बड़े नेताओं के साथ साथ अधिकारियों तक से न्याय की गुहार लगाई है| इसके साथ ही हरिद्वार की कई बड़े संत अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष सहित महामंत्री हरि गिरि महाराज तक से जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर न्याय की गुहार लगाई है, उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके दे दो चेले हैं|


जिसमें बड़े जिले का नाम रवि गिरी जबकि छोटे का नाम हर्ष गिरी है जो कि बचपन से ही उनकी सेवा में लगे हुए हैं, उन्होंने बताया कि किसी कार्य से वह दूसरे प्रदेश गए हुए थे| मौका पाकर कुछ अन्य लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया उन्होंने ने बताया कि मेरा आश्रम मुम्बई में सिद्ध हनुमान मंदिर श्री वैष्णो देवी आश्रम हाईवे बसई जिले में है| 2005 में एक पुजारी ठेकेदार सिद्ध देव राज गौर को 5000 महीना के हिसाब से सेवा पूजा करने के लिए दिया था और उसी दौरान मन्दिर पर चढ़ावे के लाखों के लालच में आकर मुझे सालाना एक लाख तक देने की बात करने लगा और अपने गुंडो द्वारा मुझ पर हमले की लगातार धमकी दे रहा है|

हालांकि दूसरे पक्ष के पास आश्रम संबंधित कोई भी कागजात नहीं है जबकि वर्तमान में बिजली पानी भी बिल सहित राशन कार्ड सभी में महाराज का नाम है | राष्ट्रपति सहित केंद्र नेतृत्व तक से निवेदन किया है कि मेरे आश्रम के समस्त कालजात मेरे पर मौजूद है, लेकिन प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा | इसी कारण उस स्थान को खाली नहीं करवा पा रहा हूं अतः आपसे निवेदन है कि खाली कराकर मुझे सौंपा जाए अब देखना होगा कि न्याय की गुहार लगा रहे संत ब्रह्मचारी को कब तक न्याय मिल पाएगा|



