

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट- अज़हर मलिक

स्थान :- काशीपुर

युवा पीढ़ी की नसों में जहरीले इंजेक्शन का डोज भरने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत काशीपुर की आईटीआई थाना क्षेत्र की पुलिस को बडी कामयाबी मिली है, यहां पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों का कारोबार करने वाले दो युवकों को चेकिंग के दौरान नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है, उत्तर प्रदेश से लगातार उत्तराखण्ड में नशीले पदार्थों की सप्लाई बडी मात्रा में हो रही है,


जिसकी रोकथाम के लिए पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद नशे का जहर उत्तराखण्ड में सप्लाई हो रहा है। उत्तराखण्ड की देवभूमि में नशे का जहर युवाओं की नसों में दौड़ने लगा है, उत्तर प्रदेश से लगातार नशीले पदार्थों की सप्लाई उत्तराखण्ड में हो रही है, जिससे उत्तराखण्ड के युवाओं को नशे का आदि बनाया जा रहा है, पुलिस द्वारा लम्बे समय से नशे के खिलाफ अभियान चलाकर कई बार नशे की सामग्री पकडी भी गयी है,

बावजूद इसके छोटी उम्र के युवाओं को पहले नशे का आदि बनाकर फिर उन्हें नसे का कारोबारी बनाकर नशीले पदार्थ बेचने के कारोबार में लगाया जाता है, आईटीआई थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों पकड़ कर उनके पास से चार दर्जन से अधिक प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किये है दोनों युवक उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के बताये जा रहे हैं,


जिनके द्वारा लम्बे समय से नसीले पदार्थों का कारोबार कर युवाओं को नशे की गहरी खाई में धकेलने का काम किया जा रहा है, वहीं पुलिस का कहना है कि पकडे गये युवकों की मदद से इस कारोबार से जुडे अन्य लोगों तक भी पुलिस जल्द पहुंच कर पुरे नेटवर्क का पर्दाफाश करेगी।



