छावनी में देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल्स हिल स्टेशन बनाने की जा रही तैयारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – शुभम गैरोल

स्थान – मसूरी

छावनी क्षेत्र में लन्ढौर जंक्शन बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा है साथ ही यहां पर पार्किंग के निर्माण को लेकर भी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया और लंढौर छावनी को देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल्स हिल स्टेशन बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है साथ ही मल्टी लेवल पार्किंग भी बनायी जायेगी | छावनी परिषद के सीईओ अभिषेक राठौर ने बताया कि लंढौर छावनी क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ रहा है और एक नया डेस्टिनेशन बन गया है | जिसके कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से रोड पर जाम लगा रहता है|

छावनी परिषद ने गंभीरता से मंथन किया है और इससे निजात दिलाने की योजना तैयार की है जिसके तहत छावनी परिषद लंढौर को देश का एकमात्र पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल्स हिल स्टेशन बनाने का प्रयास किया जा रहा है|  जिसके तहत देश की कई इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों को प्रजेंटेशन के लिए बुलाया गया है, उसके टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है|

 जो यहां की भौगोलिक स्थिति के हिसाब से व्हीकल तैयार करेंगे शीघ्र ही इसका डेमो एक कंपनी द्वारा दिया जाने वाला है| उन्होंने बताया कि छावनी में एक मल्टीलेवल पार्किग के निर्माण की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है, जिसके लिए कई स्थानों को चयनित किया गया है | जिसके लिए पेयजल निर्माण निगम को इसकी डीपीआर बनाने को कहा गया है,  उनकी पूरी टीम पहले निरीक्षण कर चुकी है और सौ वाहनों की पार्किग को फाइनल किया गया है |

बहुत शीघ्र यह प्रपोजल फाइनल कर इसके वित्तीय अनुदान के लिए भारत सरकार को भेजेंगे, ताकि इसका कार्य शुरू किया जा सके | उन्होंने यह भी कहा कि छावनी परिषद क्षेत्र में कई कैफे उच्च स्तर के आ रहे हैं जिसमे छावनी परिषद ने अपनी संपत्ति को ऑक्सशन किया है| जिसमें अच्छे नामी कैफे आ रहे है लेकिन इसमें विशेष ध्यान इस पर दिया जायेगा कि यहां के पर्यावरण को देखते हुए उससे छेड़छाड न हो और प्राकृतिक सौदर्य से भरपूर क्षेत्र है जिसमें अभी कोई छेडछाड नहीं की गई है पर्यटक यहां आकर उसका आनंद ले पर्यटकों को सुविधा मिले|