

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – अज़हर मलिक

स्थान – काशीपुर

काशीपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे बलजिन्दर सिंह ने अचानक राजनीतिक हलचल मचाते हुए अपना समर्थन कांग्रेस को देकर चुनावी समीकरण बदल दिये हैं| सपा प्रत्याशी ने काशीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह को अपना समर्थन देकर कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की बात कहीं |


सपा प्रत्याशी का कहना है कि वह सिख मतदाताओं और किसानों के वोटो के भरोसे ही चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन जनसम्पर्क और सभाओं के दौरान उनका किसी ने भी साथ नहीं दिया, जिससे जाहिर है कि किसान भाजपा से पुरी तरह से खिन्न है और बदलाव के रूप में कांग्रेस की ओर उम्मीद लगाए हुए है,

जिसके चलते वह वोटों का ध्रुवीकरण नहीं करना चाहते हैं और किसानों की मंशा के अनुरूप ही वो भी सपा से चुनाव लड़ने का मन हटा चुके हैं और कांग्रेस को पूर्ण समर्थन दे रहे हैं| वहीं कांग्रेस ने सपा प्रत्याशी के समर्थन को जीत का आगाज बताते हुए कहा कि जनता पुरी तरह से परिवर्तन का मन बना चुकि है और कांग्रेस को जनता का पुरा समर्थन मिल रहा है।



