उत्तराखंड सीएम ने दलित समाज को किया संबोधित, मांगा अपने पक्ष में समर्थन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

चुनाव की तिथि बिल्कुल नजदीक है ऐसे में सभी प्रत्याशी चुनाव में अपना जीत दर्ज कराने के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में खटीमा भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी ने भी दलित समाज के साथ सभा करके अपने पक्ष में समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद मांगा।

उन्होंने बताया कि पूरा देश मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है और भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज के हित में हमेशा कार्य करती है। वहीं मीडिया से रूबरू पुष्कर सिंह धामी ने दलित समाज द्वारा दिए गए सहयोग, आशीर्वाद, स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए,

बताया कि इनके ऋण से मैं तभी उऋण हो पाऊंगा जब मै इनके उत्थान के लिए कोई कार्य कर पाऊंगा। मैं दलित समाज को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य करूंगा। साथ ही उन्होंने बताया कि मैं सबको साथ लेकर एक नए खटीमा के विकास और विस्तार के लिए कार्य करूंगा।