खटीमा विधानसभा में सैकड़ों लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर  अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा विधानसभा में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी एसएस कलेर के समर्थन में दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार भगत ने डोर टू डोर जनसंपर्क किया और एस एस कलेर के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता से अपील की। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बताते चलें कि आगामी विधानसभा चुनाव बिल्कुल करीब में आ चुका है, जिसको लेकर सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारी में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी भी अपना कुनबा बढ़ा रही है और डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम कर रही है।

वहीं दिल्ली आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार भगत ने कहा कि खटीमा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मजबूत प्रत्याशी एसएस कलेर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने मझोला में सैकड़ों युवाओं ने अन्य पार्टियों को छोड़कर पार्टी को मजबूत करने के लिए आप की सदस्यता ली है, जिनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।