

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- वेद प्रकाश यादव

स्थान- ऊधम सिंह नगर

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रूद्रपुर के मोदी मैदान में 12 फरवरी को 12 बजें पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेगें । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे रुद्रपुर के मोदी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

पत्रकार वार्ता में भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी की रैली में 75 हजार की भीड़ जुटने का अनुमान है। यह रैली जिले की नौ विधान सभा क्षेत्रों के लिए होगी। जिसमें सभी नौ विधान सभा क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया मोदी देश के लोकप्रिय नेता हैं। जिसके चलते पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए भारी भीड़ जुटने के मद्देनजर सारी तैयारी की जा रही हैं।


कोविड के नियमों का पालन करते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा की तराई की सभी सीटों पर कमल खिलने जा रहा है और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।



