

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

बाजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने आज अपनी विधानसभा के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में डोर टू डोर चुनाव प्रचार कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की |

यशपाल आर्य ने पहले एक सभा को सम्बोधित किया | यशपाल आर्य ने विकास यात्रा निकाल कर जनता के सामने अपने दस सालों का लेखा जोखा रख जनता से एक बार फिर सहयोग की अपील की।


बाजपुर विधानसभा से तीसरी बार चुनावी मैदान में जनता के बीच फिर से अपना लेखा जोखा लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पहुंच रहे हैं, यशपाल आर्य बाजपुर विधानसभा से पिछली दो बार से लगातार जीत दर्ज कर विधानसभा में बाजपुर का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं |


यह और बात है कि कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़े हैं, लेकिन एक बार फिर कांग्रेस के पंजे के निशान के साथ यशपाल आर्य जनता के बीच पहुंच कर अपने दस सालों के विकास कार्यों का हिसाब लेकर जनता के बीच पहुंच कर अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं | वहीं बाजपुर क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्यों से प्रभावित जनता भी उनको विकास पुरुष के रूप में देख रही है।



