

स्थान : हल्द्वानी
रिपोर्टर : संजय जोशी

पंचायत घर के पास एक नए रेस्टोरेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे और उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


रेस्टोरेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में नगर निगम के मनोनीत पार्षद विनीत पांडे, वरिष्ठ पत्रकार संजय जोशी, मुकेश तिवारी, रजत तिवारी, गयाल जी, पनेरू जी, गोनिया जी सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नए व्यवसाय की शुरुआत को लेकर संचालकों का उत्साहवर्धन किया।


यह रेस्टोरेंट धीरज तिवारी और सूरज के संयुक्त प्रयास से शुरू किया गया है। संचालकों ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद, गुणवत्तापूर्ण भोजन और अच्छी सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि क्षेत्र में नए रेस्टोरेंट के खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर खानपान की सुविधा मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
कार्यक्रम के दौरान रेस्टोरेंट संचालकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि ग्राहकों की संतुष्टि के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्य किया जाएगा।


