एसके बैडमिंटन अकादमी की प्रतियोगिता में डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला-अमृत की जोड़ी बनी विजेता

एसके बैडमिंटन अकादमी की प्रतियोगिता में डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला-अमृत की जोड़ी बनी विजेता

स्थान : जज फ़ार्म,हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

एसके बैडमिंटन अकादमी, जज फ़ार्म में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। प्रतियोगिता में डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला और अमृत की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि नन्द किशोर और ममता बिष्ट की जोड़ी उपविजेता रही।

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों को चार समूहों में विभाजित किया गया, जहां प्रत्येक ग्रुप की विजेता टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन का परिचय दिया।

पहले सेमीफाइनल में डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला और अमृत की जोड़ी ने रॉबिन और जगत रावत की टीम को 21-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में नन्द किशोर और ममता बिष्ट की जोड़ी ने मुकेश और जगदीश जोशी को 21-14 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

ग्रुप चरण में पहले ग्रुप से रॉबिन-चिन्मय जोशी की टीम ने भास्कर-चन्द्रेश, मनमोहन-चिन्मय तथा वरुण-वंशिका को हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। दूसरे ग्रुप से मुकेश-जगदीश जोशी ने विजय-तुषार, कुशाग्र-दिशा और गौरव-आशीष की जोड़ियों को पराजित किया।

तीसरे ग्रुप में नन्द किशोर और ममता बिष्ट ने लक्खा-कमलेश, अर्जुन-पिंकी तथा अतुल-महेश की टीमों को हराते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। वहीं चौथे ग्रुप में डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला और अमृत की जोड़ी ने संतोष-एन. रजवार, कमल-दीपक तथा पंकज-रचना की टीम को हराकर अपने सभी मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भरत दास सहित सुनील जोशी, जगदीश जोशी, भास्कर कांडपाल, कमल गुरूरानी, महेश जोशी, पंकज बिष्ट, कमलेश जोशी, रचना शर्मा, संजय बोरा, लक्ष्मण सिंह, मनोज तिवारी, शुभ जायसवाल, संदीप जायसवाल, तपन पांडे, डी.के. जोशी, डॉ. अतुल राजपाल, मुकेश अधिकारी एवं अनुराग पाण्डेय ने विजेता, उपविजेता तथा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष जोशी ने किया और आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।